जेम्को के कांबी मिल प्लांट में पोकलेन में लगी आग (पढ़ी खबर)

Updated:
विज्ञापन

Fire broke out in Poklane machine in Gemco’s Kambi Mill plant.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जेम्को में बन रहे कांबी मिल प्लांट में रविवार दोपहर करीब 12 बजे पोकलेन मशीन में आग लग गयी. इससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी देखी गयी. कर्मचारियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. टाटा मोटर्स और टाटा पावर की तीन तथा झारखंड अग्निशमन सेवा की एक दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. इसकी सूचना कंपनी के सुरक्षा कर्मचारियों और टेल्को पुलिस को भी दी गयी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन संदेह जताया जा रहा है कि किसी मजदूर ने बीड़ी पीकर फेंकी होगी, जिससे पोकलेन के आस-पास गिरे पेट्रोलियम पदार्थों ने आग पकड़ ली. इस आगजनी में कितने का नुकसान हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola