फाइलेरिया विभाग के कर्मी को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

जिला फाइलेरिया विभाग के कर्मचारी रूप कच्छप बुधवार को रिटायर्ड हो गये. बुधवार को जिला फाइलेरिया विभाग में कर्मचारियों ने उनको विदाई दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर

:

जिला फाइलेरिया विभाग के कर्मचारी रूप कच्छप बुधवार को रिटायर्ड हो गये. बुधवार को जिला फाइलेरिया विभाग में कर्मचारियों ने उनको विदाई दी. इस दौरान कर्मचारियों ने उनको बैग, छाता, घड़ी, कपड़ा सहित अन्य सामान देकर विदाई दी. इस दौरान जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ ए मित्रा उपस्थित थे. इस दौरान मलेरिया पदाधिकारी डॉ ए मित्रा ने कहा कि कोई भी कर्मचारी काम कर रहा है तो एक दिन रिटायर्ड होता ही है. यह कानूनी प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि इन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से पालन किया. इनकी कार्यशैली से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है. इस दौरान कर्मचारी संघ के पदाधिकारी रवींद्रनाथ ठाकुर, दीपक कुमार, शर्मिला ठाकुर सहित मलेरिया व फाइलेरिया विभाग के कई कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola