एक-एक मतदाता तक सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

Updated at : 13 May 2024 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
एक-एक मतदाता तक सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य का लिया जायजा, घर-घर जाकर ली जानकारी

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण कार्य में तेजी लाने एवं शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच वितरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वितरण कार्य का जायजा लिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सिदगोड़ा, एग्रिको, भालुबासा आदि क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य की जानकारी ली. साथ ही सभी एआरओ, एइआरओ को निर्देशित किया कि एक-एक मतदाता तक मतदाता सूचना पर्ची का वितरण सुनिश्चित करें.

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में सात मई से शुरू मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य को 13 मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोई लापरवाही नहीं बरती जाये. बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध करायेंगे. साथ ही मतदाताओं को आगामी 25 मई को मतदान के लिए प्रेरित करें. जिले में 1887 मतदान केंद्रों से जुड़े बूथ लेवल ऑफिसर मतदाता सूचना पर्ची के साथ रंगीन वोटर गाइड भी मतदाताओं को उपलब्ध करा रहे हैं, जिसमें चित्रों के माध्यम से मतदाता इवीएम से कैसे अपना मतदान करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा जैसे सक्षम-इसीआइ ऐप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कंडीडेट) ऐप तथा सी-विजिल ऐप की जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को घर से मतदान तथा डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में भी बताया गया है.

मतदाता सूचना पर्ची आगे भाग पर निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम तथा मतदान का दिनांक, क्यू आर कोड इत्यादि का उल्लेख है. मतदाता सूचना पर्ची के पीछे के भाग पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा तथा बीएलओ का नाम, बीएलओ का कॉन्टेक्ट नंबर, मतदान करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आदि उल्लेखित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola