Jamshedpur News : परसुडीह : तालाब में डूबा बुजुर्ग, नहीं चला, आज फिर होगी तलाश

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह बोदरा टोला स्थित तालाब में शुक्रवार की शाम मंगल सरदार (65 वर्ष) डूब गये.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह बोदरा टोला स्थित तालाब में शुक्रवार की शाम मंगल सरदार (65 वर्ष) डूब गये. हादसे के बाद परिजनों ने तालाब में मंगल सरदार की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया. जानकारी के अनुसार बोदराटोला की पूर्व वार्ड सदस्य आलोमनी सरदार की मां मेंसुरी सरदार का शुक्रवार को निधन हो गया.

श्राद्धकर्म के बाद मंगल सरदार समेत चार-पांच लोग तालाब में नहाने गये थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गये. सूचना मिलने पर पुलिस, स्थानीय मुखिया सरस्वती टुडू और भाजपा नेता ईश्वर सोरेन भी मौके पर पहुंचे. ईश्वर सोरेन ने बताया कि तालाब काफी पुराना और गहरा है. संभवतः फिसलन या दलदल में फंसने के कारण बुजुर्ग बाहर नहीं निकल पाये. शनिवार को पुन: तालाब में मंगल सरदार की तलाश की जायेगी. मंगल सरदार की पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola