ईस्ट बंगाल एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 1-0 से हराया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

jamshedpur sports news isl . ईस्ट बंगाल की टीम ने शनिवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए मैच में जेएफसी को हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. ईस्ट बंगाल की टीम ने शनिवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के एक मैच में जमशेदपुर एफसी को 1-0 से हरा दिया. रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड की जीत में ग्रीक स्ट्राइकर दिमित्रिओस डायमंटाकोस ने 60वें मिनट में एकमात्र गोल किया. ईस्ट बंगाल एफसी के लेफ्ट-विंगर विष्णु पुथिया को बाएं छोर पर तेज-तर्रार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. ईस्ट बंगाल एफसी 12 मैचों में चार जीत, एक ड्रॉ और सात हार से 13 अंक लेकर तालिका में 11वें से 10वें स्थान पर आ गई है. वहीं, जमशेदपुर एफसी 11 मैचों में छह जीत और पांच हार से 18 अंक लेकर तालिका में छठे से सातवें स्थान पर लुढ़क गई है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola