अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर झारखंड को मिलेगी नयी पहचान, डूरंड कप 2025 ट्रॉफी का अनावरण कर बोले राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के XLRI सभागार में डूरंड कप-2025 ट्रॉफी अनावरण समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

Durand Cup 2025: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जमशेदपुर के XLRI सभागार में डूरंड कप-2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया. उन्होंने कहा कि झारखंड की मिट्टी में खेलों का संस्कार है. डूरंड कप जैसे आयोजन नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगे. डूरंड कप-2025 से झारखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नयी पहचान मिलेगी. यह प्रतियोगिता झारखंड की खेल संस्कृति के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

विज्ञापन

Durand Cup 2025: जमशेदपुर-झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज जमशेदपुर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान XLRI के सभागार में डूरंड कप-2025 ट्रॉफी का अनावरण किया. उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि डूरंड कप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का हिस्सा बनना झारखंड की खेल संस्कृति के लिए मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि डूरंड कप केवल एक फुटबॉल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक खेल विरासत की प्रतीक है. इस वर्ष जब इसके कुछ मैच झारखंड में खेले जाने हैं, यह हमारे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फुटबॉल अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का जगाता है सपना-राज्यपाल


राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि पर्यटन, स्थानीय व्यवसाय और युवाओं के मनोबल को भी सशक्त बनाएगा. उन्होंने कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है जो गली-कूचों से निकलकर स्टेडियम और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सपना जगाता है. यह खेल अवसरों की समानता का प्रतीक है, जो ग्रामीण और शहरी, सभी पृष्ठभूमियों के युवाओं को एक समान मंच प्रदान करता है.

राज्यपाल ने की पीएम मोदी के कदमों की सराहना

झारखंड के राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की मिट्टी में खेलों का संस्कार है. राज्य के अनेक गांवों में बच्चे बड़े उत्साह से फुटबॉल एवं अन्य खेलों में भाग लेते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के क्षेत्र में अनेक क्रांतिकारी पहल हुई हैं, जिनमें ‘खेलो इंडिया’, ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS)’ जैसी योजनाएं विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं. उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पारित ‘राष्ट्रीय खेल नीति 2025’ को एक दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि यह नीति भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

डूरंड कप-2025 से राज्य को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान-राज्यपाल


झारखंड के राज्यपाल ने भारतीय सेना, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ, XLRI, जमशेदपुर प्रशासन तथा आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कामना की कि डूरंड कप-2025 से झारखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नयी पहचान मिलेगी.

ये भी पढे़ं: रांची आने से पहले कहां रहते थे धोनी के माता-पिता, इस जगह से जुड़ा है उनका नाता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola