Jamshedpur news. संविधान गौरव अभियान दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करेंगे भाजपा के डॉ रवींद्र राय
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

संविधान गौरव अभियान के तहत 24 जनवरी को चेंबर भवन में जिला स्तरीय गोष्ठी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा 15 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान का आयोजन किया जा रहा है. इस क्रम में शुक्रवार (24 जनवरी) को प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय जमशेदपुर महानगर की गोष्ठी को संबोधित करेंगे. डॉ रवींद्र राय दोपहर तीन बजे बिष्टुपुर स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में गोष्ठी को संबोधित करेंगे. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में गोष्ठी की सफलता को लेकर जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला टोली के सदस्यों की बैठक हुई. साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रस्तावित गोष्ठी को व्यापक रूप से सफल बनाने एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श कर रणनीति बनाई गयी. भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी लेते हुए इसकी समीक्षा की. उन्होंने बताया कि संविधान गौरव अभियान की सफलता में भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुटे हैं. गोष्ठी में सांसद एवं विधायक भी मौजूद रहेंगे.क्षेत्रीय संगठन महामंत्री आज पहुंचेंगे शहर
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बुधवार को जमशेदपुर आयेंगे. यहां वे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से संविधान गौरव अभियान के संयोजक पवन अग्रवाल, जिला सदस्यता प्रभारी डॉ राजीव कुमार, सदस्यता सह प्रभारी संतोष ठाकुर, मंटू चरण दत्ता, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










