Jamshedpur News : ठेकेदार की मनमानी से सड़क निर्माण में विवाद, उपायुक्त से मिलेंगे प्रतिनिधि
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : बारीगोड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है.
विज्ञापन
बिना अतिक्रमण हटाये संकरी सड़क बनाने का आरोप
Jamshedpur News :
बारीगोड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. खासमहल चांदनी चौक से गोविंदपुर आसनबनी तक बनने वाली सड़क के निर्माण में ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ा रोष जताया है. आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण हटाने की सहमति देने के बावजूद ठेकेदार ने अतिक्रमण हटाये बिना ही शनिवार को ढलाई का काम शुरू कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति और मुखिया सुनीता नाग ने ठेकेदार के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी है. कुसुम पूर्ति ने बताया कि इस सड़क की चौड़ाई 5.8 मीटर तय है और दोनों ओर नाली निर्माण की भी योजना है. इन मांगों को लेकर 2 जनवरी को अंचलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया था. ग्रामीणों के साथ वार्ता के बाद यह तय हुआ था कि सड़क को पूर्ण चौड़ाई के साथ बनाया जायेगा, लेकिन ठेकेदार अब मनमाने ढंग से संकरी सड़क बना रहा है. ठेकेदार की इस मनमानी के विरोध में सोमवार को जिला परिषद सदस्य और मुखिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मुलाकात करेगा और मांग पत्र सौंपकर जांच की मांग करेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन