Jamshedpur news. गोविंदपुर में डॉ मनमोहन सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की मांग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
विज्ञापन
Jamshedpur news.
गोविंदपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा की अध्यक्षता में गोविंदपुर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने सर्वप्रथम दिवंगत डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं सभी लोगों ने डॉ मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग की. अंत में पुण्य आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. श्रद्धांजलि सभा में राजकिशोर यादव, सुभाष उपाध्याय, डॉ परितोष सिंह, अरविंद साहु, देवशरण सिंह आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन