ताजिया की सामग्री के लिए आजादनगर में कर्बला बनवाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

शांति समिति के वरीय सदस्य रजी नौशाद समेत अन्य लाइसेंसियों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से आग्रह किया कि आजादनगर थाना क्षेत्र की सभी कमेटियों के लिए नवमी और दसवीं को कर्बला के किसी स्थान पर फूल एवं ताजिया की सामग्री को ठंडा करने की व्यवस्था की जाये.

विज्ञापन

आजाद मैरेज हॉल में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, लाइसेंसियों ने रखी मांग

जमशेदपुर :

मुहर्रम को लेकर आजादनगर थाना में शांति समिति एवं आजादनगर थाना क्षेत्र के मुहर्रम अखाड़ा लाइसेंस धारियों की बैठक शनिवार को ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित आजाद मैरिज हॉल सभागार में की गयी. शांति समिति के वरीय सदस्य रजी नौशाद समेत अन्य लाइसेंसियों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से आग्रह किया कि आजादनगर थाना क्षेत्र की सभी कमेटियों के लिए नवमी और दसवीं को कर्बला के किसी स्थान पर फूल एवं ताजिया की सामग्री को ठंडा करने की व्यवस्था की जाये. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर सहायक नगर आयुक्त अकिब जावेद, मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर कुनाल कुमार, आजादनगर थाना क्षेत्र के मनीष राय उपस्थित थे. मौके पर हाजी जमील असगर, मो कासिम खान समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola