श्रम विभाग कन्वाइ चालकों की मांगों पर तत्काल निर्णय ले : ज्ञान सागर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कन्वाइ चालकों ने श्रम विभाग से न्यूनतम मजदूरी, इंश्योरेंस, बैंक के माध्यम से वेतन सहित अन्य मामले में जल्द निर्णय देने की मांग की है.
विज्ञापन
जमशेदपुर.
कन्वाइ चालकों ने श्रम विभाग से न्यूनतम मजदूरी, इंश्योरेंस, बैंक के माध्यम से वेतन सहित अन्य मामले में जल्द निर्णय देने की मांग की है. रविवार को चालकों की बैठक कमिंस चेचिस यार्ड में ज्ञान सागर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. ज्ञान सागर प्रसाद ने कहा कि चालकों की मांग है कि उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित मजदूरी का भुगतान, इंश्योरेंस और वेतन का भुगतान बैंक के माध्यम से किया जाये. चालकों ने मांगे पूरी नहीं होने पर धरना जारी रखने का निर्णय लिया. मौके पर उमेश प्रसाद, संतोष कुमार, विवेक कुमार, जयप्रकाश सिंह, विश्वकर्मा यादव, भगवान सिंह, बैजनाथ प्रसाद, जसपाल सिंह, श्याम बिहारी सिंह, जुगल प्रसाद, रामचंद्र राव, त्रिलोकी चौधरी, त्रिलोचन सिंह आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन