जूनियर बालक वर्ग में डीबीएमएस कदमा चैंपियन

JOGGA FOOTBALL : आर्मरी मैदान में खेले जा रहे जोगा इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन जूनियर बालक वर्ग का फाइनल मैच खेला गया.
जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में खेले जा रहे जोगा इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन जूनियर बालक वर्ग का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच में डीबीएमएस कदमा की टीम ने काशीडीह हाई स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया. जुस्को स्कूल कदमा तीसरे और डीएवी बिष्टुपुर की टीम चौथे स्थान पर रही. वहीं, सीनियर बालक वर्ग के लीग मुकाबलों में आरकेएमएस, एमएनपीएस, जुस्को स्कूल, डीबीएमएस कदमा, एआइडब्ल्यूसी और एएइएस की टीम ने जीत हासिल की. टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को होगा. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शाम चार बजे से होगा. इसके मुख्य अतिथि टाटा स्टील खेल विभाग के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी होंगे. प्रतियोगिता का सफल संचालन जोगा के उपाध्यक्ष फिरोज खान की देखरेख में की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










