दानिश हत्याकांड : आरोपी छोटू और गुड्डू का खुलासा, डाबर ने दी थी हत्या की सुपारी
दानिश हत्याकांड मामले में आरोपी छोटू और गुड्डू का बड़ा खुलासा
मानगो गरीब कॉलोनी में जमीन कारोबारी दानिश की हत्या डाबर ने करायी थी. हत्या की सुपारी डाबर ने ही दी थी. गिरफ्तार मो सरफराज उर्फ छोटू और सलीम उर्फ गुड्डू ने पुलिस के समक्ष यह खुलासा किया है. दोनों के मोबाइल टावर का लोकेशन घटनास्थल के आसपास का मिला है.
आपके शहर में
हालांकि दोनों की तस्वीर सीसीटीवी में नहीं दिखी है. दोनों के पास से पिस्तौल बरामद किया गया है. गिरफ्तार सरफराज उर्फ छोटू साकची में कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. एसके कुंडू को नकली पिस्तौल से डराने के मामले में जेल जा चुका है. डाबर की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
पुलिस ने हत्याकांड में तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. तीनों के खिलाफ कई मामले दर्ज है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को मानगो गरीब कॉलोनी में जमीन कारोबारी दानिश की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. मृतक के पिता के बयान पर आजादनगर थाना में डाबर, बबलू, हरजीत सिंह समेत पांच-सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए