दलमा टाईगर ने ठक्कर बप्पा को 2-0 से हराया

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. दलमा टाईगर की टीम ने टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच

विज्ञापन

जमशेदपुर. दलमा टाईगर की टीम ने टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में खेले गये जेएसए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में ठक्कर बप्पा क्लब को 2-0 से हराया. दलमा टाईगर के सचिन सरदार ने 29वें और संजय मांझी ने 68वें मिनट में गोल किया. इधर गोपाल मैदान में आंध्रा स्पोर्टिंग यूनियन और आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया सुपर डिवीजन लीग का मैच 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ. 27वें मिनट में फुद्दू हेंब्रम ने गोल दागकर आंध्रा स्पोर्टिंग एसोसिएशन को पहली बढ़त दिलायी. 66वें मिनट में जितेंद्र मुर्मू ने बेहतरीन गोल करते हुए आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की टीम को बराबरी दिला दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola