गोलमुरी : भाई के साथ घर जा रही महिला से चेन छिनतई

Updated:
विज्ञापन

गोलमुरी : भाई के साथ घर जा रही महिला से चेन छिनतई

विज्ञापन

जमशेदपुर. गोलमुरी थानांतर्गत टीनप्लेट कंपनी के पास बाइक से अपने भाई के साथ घर जा रही महिला रश्मि सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने सोने का चेन छीन कर माैके से फरार हो गये. घटना 18 मई की रात करीब 8 बजे की है. घटना के संबंध में रश्मि ने गोलमुरी थाना में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रश्मि अपने भाई के साथ कुछ काम से गोलमुरी गयी थी. गोलमुरी में काम के बाद वह वापस घर बारीडीह की ओर लौट रही थी. इसी दौरान टीनप्लेट के पास पीछे से बाइक सवार बदमाश आये और गले से चेन छीन कर मौके से फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola