मजदूर हित में जारी रहेगा कन्वाइ चालकों का धरना : ज्ञान सागर प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

कन्वाइ चालकों का धरना मजदूर हित में जारी रहेगा. उक्त बातें कन्वाइ चालकों के नेता ज्ञान सागर प्रसाद ने सोमवार को कमिंस गेट के समीप चल रहे धरना को संबोधित करते हुए कही.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

कन्वाइ चालकों का धरना मजदूर हित में जारी रहेगा. उक्त बातें कन्वाइ चालकों के नेता ज्ञान सागर प्रसाद ने सोमवार को कमिंस गेट के समीप चल रहे धरना को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि एक मार्च से चालक बीमा, न्यूनतम मजदूरी, बोनस आदि की मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. मजदूर हित में चल रहे धरने के खिलाफ अपराधी छवि वाले लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं. इससे आंदोलन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बल्कि आंदोलन और तीव्र होगा. जब तक चालकों की मांग पूरी नहीं होती है, धरना जारी रहेगा. न्याय के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने का चालकों ने सामूहिक निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में चालक चुनाव में खड़े होने वाले जनप्रतिनिधियों से अपनी मांगों को लेकर सवाल करेंगे. इस मौके पर विनोद कुमार सिंह, वीरेंद्र पाठक, हरिशंकर प्रसाद समेत कई मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola