Jamshedpur News : सुदामा की तरह समर्पित हों, तो श्रीकृष्ण की तरह मित्र मिलेंगे
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गालूडीह : कनानिया परिवार की ओर से आयोजित भागवत कथा का समापन
विज्ञापन
गालूडीह.
गालूडीह की गायत्री गेस्ट हाऊस में कनानिया परिवार की ओर से आयोजित भागवत कथा का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ. अंतिम दिन कथावाचक गोपाल शरण महाराज ने कहा कि सच्ची मित्रता से न तो कोई छोटा होता है और न ही कोई बड़ा. मित्रता का गुण ही है, जो बड़े-छोटे के भेद को खत्म कर देता है. सुदामा की तरह हर जीव के सच्चे मित्र भगवान श्रीकृष्ण हैं. भगवान श्रीकृष्ण में ही मन लगाना चाहिए. आप सुदामा की तरह समर्पित होंगे, तभी श्रीकृष्ण जैसे मित्र मिलेंगे. उन्होंने दत्तात्रेय संवाद की कथा का वर्णन किया.खुद को भगवान को अर्पित कर देना ही भागवत धर्म
गोपाल शरण ने कहा कि खुद को भगवान को अर्पित कर देना ही भागवत धर्म है. जीव अपने मन से, वाणी से और इंद्रियों से जो भी काम करे. उसे भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित कर देना ही भागवत धर्म है. उन्होंने कृष्ण और सुदामा की निश्छल मित्रता का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे बिना याचना के कृष्ण ने गरीब सुदामा का उद्धार किया. मित्रता निभाते हुए सुदामा की स्थिति को सुधारा. कथा के समापन पर महाआरती और प्रसाद का वितरण हुआ. समापन के दिन सुदामा चरित्र की झांकी भी प्रस्तुत की गयी. जिसकी लोगों ने सराहना की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










