रैयतदार के वंशजों ने गलत तरीके से चार एकड़ रैयती जमीन को बेचने की शिकायत उपायुक्त से की
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जमीन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुछ नेताओं ने फर्जी वंशजों को सामने कर हड़प लिया और कंपनी को जमीन बेच दिया
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रीको नाला के समीप चार एकड़ रैयत जमीन को कंपनी को बेचे जाने के विरोध में रैयतदार के वंशजों ने गुरुवार को उपायुक्त से भेंट कर कार्रवाई करने की मांग की है. जमीन के रैयतदार बिहारी भूमिज की पत्नी शंकरी सिंह अपने परिवार वालों के साथ गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने बताया कि 11.28 एकड़ जमीन एमजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबांकी के रहने वाले बिहारी भूमिज की है. इसमें से चार एकड़ जमीन कंपनी लीज से बाहर है. इसे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुछ नेताओं ने फर्जी वंशजों को सामने कर हड़प लिया और कंपनी को जमीन बेच दी. उन्होंने कहा कि बेची गयी जमीन में से असली वंशज को कुछ भी हिस्सेदारी नहीं दी गयी है. रैयतदार के वंशजों ने उपायुक्त से मामले की जांच कर जमीन को गलत तरीके से बेचने वाले नेता व फर्जी रैयतदारों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है, तब तक वे जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाते रहेंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन