Code of Conduct Violation Case:ओडिशा के राज्यपाल पर लगे इस आरोप के नहीं मिले सबूत, समीर मोहंती और बन्ना गुप्ता मामले में जांच जारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Oct 2024 2:48 PM

विज्ञापन

Code of Conduct Violation Case, Raghubar Das, ANI, X

Code of Conduct Violation Case: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास समेत बन्ना गुप्ता और समीर मोहंती पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा. हालांकि जांच में रघुवर दास के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले. जबकि समीर मोहंती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और बन्ना गुप्ता के खिलाफ जांच जारी है.

विज्ञापन

Code of Conduct Violation Case: रांची-जमशेदपुर: विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन को चुनाव आयोग से तीन शिकायतें मिलीं. इन शिकायतों की जांच जिला निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों की ओर से की जा रही हैं. इनमें एक शिकायत बहरागोड़ा के जेएमएम प्रत्याशी समीर मोहंती पर वन विभाग द्वारा प्रदत्त चेक प्रदान किये जाने के संबंध में है. दूसरी शिकायत जमशेदपुर पश्चिम के कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के भाई की ओर से पैसा बांटे जाने से संबंधित है. जबकि, तीसरी शिकायत ओडिशा के राज्यपाल की ओर से चुनाव प्रचार अभियान चलाये जाने को लेकर है.

शिकायत की हो रही है जांच

शिकायत को लेकर एडीएम ने जांच के बाद कहा कि इन तीनों मामलों की जांच के दौरान ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कुछ सबूत नहीं मिले हैं. इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गयी है. वहीं, बहरागोड़ा प्रत्याशी समीर मोहंती मामले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन संबंधी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि मंत्री बन्ना गुप्ता के मामले में जांच जारी है.

आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

बता दें, ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया था. चुनाव आयोग से शिकायत में कहा गया था कि रघुवर दास एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी झारखंड के चुनाव को प्रभावित करने की दिशा में काम कर रहे हैं. उनपर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी उम्मीदवार और अपनी बहू पूर्णिमा दास के लिए प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में जमशेदपुर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अजय कुमार ने ओडिशा के राज्यपाल पर बूथों पर पैसे बांटने का भी आरोप लगाया.

Also Read: Jharkhand Chief Secretary: मुख्य सचिव एल खियांग्ते आज रिटायर होंगे या मिलेगा एक्सटेंशन! जानिए कहां फंसा है पेंच

पद्मश्री Mukund Nayak की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा दिल्ली, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola