केबल कंपनी गेट के पास खुला नागरिक सुविधा केंद्र
Updated at : 05 Jul 2024 5:48 PM (IST)
विज्ञापन

केबल कंपनी गेट के सामने भाजपा नेता शिव शंकर सिंह की देखरेख में संचालित नागरिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ पत्रकार देवानंद सिंह एवं अन्य ने किया. नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वोटर आइडी कार्ड बनाने से संबंधित सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
केबल कंपनी गेट के सामने भाजपा नेता शिव शंकर सिंह की देखरेख में संचालित नागरिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ पत्रकार देवानंद सिंह एवं अन्य ने किया. कोशिश संस्था के कार्यालय से संचालित होनेवाले इस नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से जमशेदपुर क्षेत्र की जनता को आयुष्मान भारत योजना कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वोटर आइडी कार्ड बनाने से संबंधित सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10-12 के बीच आम नागरिक कार्यालय पहुंचकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने कहा आज भी कई लोग सरकारी सुविधाओं और योजनाओं से अनभिज्ञ हैं. इस अवसर पर राजीव कुमार, अजय सिंह, बबलू गोप, कंचन डे, जितेंद्र सिंह जीतू, सहित कई लोग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




