चेतेश्वर पुजारा ने शरणदीप व मनीषी को दिये टिप्स
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2024 11:26 PM
CHETESHWAR PUJARA SARANDEEP AND MANISHI. झारखंड और सौराष्ट्र के बीच रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी का मैच खेला गया. यह मैच ड्रॉ रहा.
जमशेदपुर. झारखंड और सौराष्ट्र के बीच रांची के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी का मैच खेला गया. यह मैच ड्रॉ रहा. पहली पारी में बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र को तीन व झारखंड को एक अंक मिले. मैच के बाद भारतीय टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा से जमशेदपुर के युवा बल्लेबाज शरणदीप सिंह और लेफ्ट आर्म स्पिनर मनीषी ने मुलाकात की. दोनों खिलाड़ियों ने लंबे समय तक क्रिकेट की विभिन्न पहलूओं पर चेतेश्वर पुजारा से बात की. भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेल चुके चेतेश्वर पुजारा ने मनीषी व शरणदीप को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये. जिससे उनके करियर को अलग आयाम मिल सके. जमशेदपुर के शरणदीप सिंह ने इस मैच के दोनों पारियों में अर्धशतक जड़े. वहीं, मनीषी ने चेतेश्वर पुजारा (14 रन) को पहली पारी में शॉर्ट लेग पर शरणदीप के हाथों कैच आउट करावाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










