साकची : सेवानिवृत्त टाटास्टीलकर्मी की पत्नी से चेन छिनतई

Updated:
विज्ञापन

साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी मोड़ के बाद पास गुरुवार की सुबह बाइक सवार काशीडीह लाइन नंबर-10 निवासी सेवानिवृत्त टाटा स्टीलकर्मी सरोज कुमार की पत्नी पूर्णिमा देवी के गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली गयी.

विज्ञापन

:: बाइक से बाजार जा रहे थे दंपती

जमशेदपुर :

साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी मोड़ के बाद पास गुरुवार की सुबह बाइक सवार काशीडीह लाइन नंबर-10 निवासी सेवानिवृत्त टाटा स्टीलकर्मी सरोज कुमार की पत्नी पूर्णिमा देवी के गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली गयी. बाइक सवार बदमाशों ने दिन के 10:15 बजे घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये. वारदात के बाद सरोज कुमार और उनकी पत्नी पूर्णिमा देवी ने काफी चिल्लाया, लेकिन जबतक लोग समझ पाते बदमाश फरार हो गये. बाइक पर दो युवक सवार थे. घटना के बाद उन्होंने मामले की शिकायत साकची थाना में की. जानकारी मिलने पर उनके घरवाले भी साकची थाना पहुंचे. सरोज कुमार की बेटी अंकिता कुमारी ने बताया चेन की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये होगी. पुलिस से उन्होंने घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा, ताकि बदमाश की पहचान की जा सके. अंकिता ने कहा कि मम्मी ने बदमाशों का चेहरा देखा था. लेकिन देर शाम तक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाया. इधर, पुलिस की मानें तो घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. बदमाश का पता लगाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola