कैरम : जेएच तारापोर की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 10:59 PM
जमशेदपुर. आरएमएस बालीचेला में आयोजित सीआइएससीइ जमशेदपुर जोनल कैरम प्रतियोगिता में जेएच तारापोर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया.
जमशेदपुर. आरएमएस बालीचेला में आयोजित सीआइएससीइ जमशेदपुर जोनल कैरम प्रतियोगिता में जेएच तारापोर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. तारापोर की आठ छात्राओं ने अपने प्रदर्शन के दम पर सीआइएससीइ रीजनल चैंपियनशिप के लिए जमशेदपुर की टीम में अपनी जगह पक्की की. स्कूल के खेल शिक्षक अरुण कुमार की देखरेख में अलिशा भारती व अनिष्का मंगाराज की जोड़ी ने अंडर-14 आयु वर्ग में स्वर्ण, समृद्धि अंबष्ठ ने रजत पदक अपने नाम किया. अंडर-17 वर्ग में आइशा बेग व यशस्वी की जोड़ी ने स्वर्ण हासिल किया. दीपानिता मानिक को कांस्य मिला. अंडर-19 एकलल वर्ग में प्रीत अग्रवाल को स्वर्ण पदक, नजर अहमद को रजत मिला. वहीं, नजर शौकत व फैजा साजिद की जोड़ी को रजत पदक हासिल हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










