बर्मामाइंस : कारपेंटर की पिटाई कर 12 हजार रुपये व मोबाइल छीना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में बुधवार की शाम युवकों ने स्थानीय निवासी व कारपेंटर सोनू कुमार की पिटाई कर जेब से रुपये व मोबाइल छीन लिया. घायल अवस्था में लोगों ने सोनू कुमार चौधरी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में बुधवार की शाम युवकों ने स्थानीय निवासी व कारपेंटर सोनू कुमार की पिटाई कर जेब से रुपये व मोबाइल छीन लिया. घायल अवस्था में लोगों ने सोनू कुमार चौधरी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायल सोनू कुमार चौधरी के अनुसार वह कारपेंटर का काम करता है. ईस्ट प्लांट बस्ती में किराये के मकान में रहता है. बुधवार को 12 हजार मजदूरी मिलने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और रुपये की मांग करने लगे. रुपये देने से इंकार करने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी और जेब से 12 हजार रुपये व मोबाइल निकाल लिया. सोनू कुमार चौधरी का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायल सोनू मूल रूप से बिहार के जमुई का रहने वाला है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन