जेम्को में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, बाल-बाल बचा चालक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जेम्को में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, बाल बाल बचे चालक
विज्ञापन
टूटकर अलग हुआ कार का अगला चक्का
फोटो- 29 जेम्को
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को मेन रोड में रविवार को एक तेज रफ्तार कार (जेएच05सीजेड-4230) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. टक्कर के बाद कार का अगला चक्का टूटकर अलग हो गया. गनीमत रही कि कार का एयर बैग खुल गया, जिससे कार चालक डोमन मार्डी बाल-बाल बच गया. घटना सुबह करीब 10 बजे की है. डाेमन मार्डी ने बताया कि कार उसके भाई की है. वह परसुडीह से गाड़ी लेकर साकची की ओर जा रहा था. उसी दौरान घटना घटी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार का गेट खोल कर उसे बाहर निकाला. सूचना मिलने पर टेल्को पुलिस भी पहुंची और कार को टीओपी के पास किनारे में लगवायी. सूचना मिलने के बाद डोमन के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन