Cancelled Train: झारखंड में आज रद्द रहेगी ये ट्रेन, सफर से पहले हो जाएं सावधान

Updated:
विज्ञापन

Indian Railways

Cancelled Train: आद्रा मंडल के चांडिल-नीमडीह रेलखंड के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रविवार को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. कई ट्रेंनें रद्द रहीं. कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया. कुछ का आंशिक समापन/प्रारंभ किया गया. कई ट्रेनों के नहीं चलने से यात्री परेशान रहे. आज सोमवार को टाटा हटिया मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी.

विज्ञापन

Cancelled Train: जमशेदपुर-दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के चांडिल-नीमडीह रेलखंड के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रविवार को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. कई गाड़ियां रद्द, कुछ के मार्ग में बदलाव और कुछ का आंशिक समापन/प्रारंभ किया गया. इस कारण टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही और कई यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी. अप लाइन बहाल होने पर रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली. टाटा हटिया मेमू पैसेंजर आज सोमवार को रद्द रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

देर से रवाना हुई हावड़ा–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस


रविवार को हावड़ा–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से एक घंटे देरी से रवाना हुई. यह ट्रेन 2:35 बजे के बजाय 3:35 बजे हावड़ा से चली. लिंक ट्रेन के बदले हुए मार्ग के कारण इसमें विलंब हुआ. रेलवे की सूचना के अनुसार टाटा–हटिया मेमू पैसेंजर (68035-68036) सोमवार को रद्द रहेगी. रविवार को झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस (18019-18020), चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस (18115-18116), टाटा–पटना वंदे भारत (21893) एवं पटना–टाटा वंदे भारत (21896) का संचालन निरस्त रहा.

ये भी पढ़ें: Indian Railways: 30 घंटे बाद चांडिल-आद्रा रेलखंड की अप लाइन बहाल, मालगाड़ी के बाद सबसे पहले गुजरी टाटा-गोड्डा ट्रेन

ट्रेनों का यहां हुआ आंशिक समापन


धनबाद–टाटा सुवर्णरेखा एक्सप्रेस (13301) का आंशिक समापन आद्रा में, जबकि टाटा–धनबाद सुवर्णरेखा एक्सप्रेस (13302) का आंशिक प्रारंभ आद्रा से हुआ. बरकाकाना–टाटा मेमू (68086) का आंशिक समापन मुरी में और टाटा–बरकाकाना मेमू (68085) का आंशिक प्रारंभ भी मुरी से हुआ.

बदले हुए मार्ग से चलीं कई ट्रेनें


कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया गया, जिनमें पुरी–आनंद विहार एक्सप्रेस (12875-12876), दुर्ग–आरा (13287) राउरकेला होकर, हावड़ा–रांची वंदे भारत (20897), हटिया–हावड़ा (18616) और आनंद विहार–पुरी (18428) शामिल हैं. पहले टाटा–जम्मू तवी (18101-18102) को भी बदले मार्ग से चलाने की योजना थी, लेकिन मार्ग बहाल होने पर इसे सामान्य मार्ग से ही रवाना किया गया.

ये भी पढ़ें: हुकुमनामा दिखाकर कोई हमारी जमीन पर कर रहा है दावा तो क्या करें? प्रभात खबर ऑनलाइन लीगल काउंसेलिंग में छलका दर्द

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola