धालभूमगढ़ में भाजपा जिला कमेटी की बैठक, जन समस्याओं पर सक्रियता पर दिया गया जोर
20जी 1- बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी | Prabhat Khabar Network
धालभूमगढ़ में भाजपा जिला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिला प्रभारी ने बूथ स्तर को मजबूत करने और जन समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया।
धालभूमगढ़: भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला की मासिक बैठक गुरुवार को धालभूमगढ़ अग्रसेन भवन में जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया.
आपके शहर में
बैठक में जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी को भारत सरकार द्वारा एमआरपीएल-ओएनजीसी के स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए जाने पर स्वागत किया. बैठक में जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया. कहा पार्टी के विस्तार एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए बूथ समितियों एवं शक्ति केंद्रों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है.
उन्होंने मंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र की जनता से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया. कहा संगठन की मजबूती का आधार हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता है. इसलिए प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं मजबूत बनाते हुए जन संपर्क को और व्यापक करना होगा.
गुरु रविदास जयंती पर निकलेगी कलश यात्रा
बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चल रही कलश यात्रा को मंडल क्षेत्र के सभी मंदिरों तक पहुंचाने तथा कार्यक्रम को व्यापक जन सहभागिता के साथ सफल बनाने पर भी चर्चा हुई. वर्तमान में चल रहे एसआईआर अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं की विशेष सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये.
बैठक में ये भी रहे मौजदू
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा ने किया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, बाबूलाल सोरेन एवं जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव ने भी अपने विचार रखे.बैठक में गीता मुर्मू, राहुल पांडे, रोहित सिंह, ब्रजेश सिंह, दीपक दंडपत, चंदना मुर्मू, मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह, तनुश्री नंदा, कमलकांत सिंह, अमरदीप शर्मा, महादेव महतो, दिलीप पंडा, शुभेंदु पात्र, जयंत घोष, अशोक पासवान, विजय पाडेय, सौरव हांसदा, जगन्नाथ कालिंदी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मो. युनूस परवेज
मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए