Jamshedpur news. सलगाझरी में बिरसा मुंडा ट्रस्ट ने सखुआ व सगवान के पौधे लगाये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सभी ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

सलगाझरी स्थित आदिवासी कला सांस्कृतिक स्थल में बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट ने नुवोको विस्टास जोजोबेड़ा के सहयोग से पौधरोपण किया. नुवोको विस्टा सीमेंट प्लांट जोजोबेड़ा के प्लांट हेड दीपक सरकार, एचआर हेड राजीव मिश्रा, पर्यावरण हेड अनुपम कुमारी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मुखिया सुनीता नाग, मुखिया प्रभुराम मुंडा व मुखिया रंजीत सिंह ने सांस्कृतिक स्थल पर सामूहिक रूप से सखुआ व सागवान का पौधरोपण किया. इस दौरान सभी ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रामसिंह मुंडा, रामसिंह मुंडा, अभिजीत चटर्जी, प्रकाश सांडिल, रुद्र मुंडा, तुलसी महतो, संजय सिंह, राहुल सिंह, रमाकांत करवा, गौतम सामंत, बबलू करुवा, किशोर महतो, किशन मुर्मू, जकता सोरेन समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola