गोली चलाने वाले कारोबारी को कार में लाद कर ले गये भुइयांडीह, जमकर की पिटाई, स्थिति गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 12:26 AM
Bhuiyandih took the shooter in the car
बाराद्वारी फायरिंग. शराब पीने के दौरान मनोज जायसवाल और सोनू सिंह में हुए विवाद के बाद हुई थी फायरिंग
-बीच-बचाव करने में मुकेश तिवारी को पेट और जांघ में लगी गोली टीएमएच में निकाली गयी
-घटनास्थल से 50 हजार रुपये नगद, पिस्तौल, खोखा, स्कॉर्पियो, कार और स्कूटी जब्त
-सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
साकची थाना अंतर्गत ओल्ड बाराद्वारी सब्जी बाजार के पास बुधवार देर रात शराब पीने के दौरान भुइयांडीह निवासी सोनू सिंह और कारोबारी मनोज जायसवाल के बीच विवाद हुआ था. इस दौरान मनोज जायसवाल ने भांजा अनीष जायसवाल के जरिये घर से पिस्तौल मंगायी और सोनू सिंह पर फायरिंग कर दी. लेकिन बीच-बचाव के दौरान दो गोली मुकेश तिवारी को लग गयी. मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय के अंगरक्षक मुकेश तिवारी रामगढ़िया सभा में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहे थे. मारपीट होता देख वे पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया. गोली लगने के बाद मुकेश के भाई दिलीप तिवारी, सोनू सिंह समेत अन्य ने मनोज जायसवाल को कार में सवार कर भुइयांडीह ले गये और वहां उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मनोज और मुकेश तिवारी का टीएमएच की आइसीयू में इलाज चल रहा है. मुकेश के पेट और जांघ में लगी गोली को टीएमएच में ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है.मुकेश के भाई दिलीप तिवारी, सोनू सिंह और एक युवक हिरासत मेंइधर, दिलीप तिवारी, सोनू सिंह समेत अन्य द्वारा जमकर पिटाई किये जाने से मनोज जायसवाल के हाथ, पैर और सीने में गंभीर चोट है. मनोज जायसवाल की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. मामले में पुलिस घायल मुकेश तिवारी के भाई दिलीप तिवारी, सोनू सिंह और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से 50 हजार रुपये नगद समेत पिस्तौल, एक खोखा, स्कॉर्पियो, एक कार और एक स्कूटी जब्त की है. गुरुवार को सिटी डीएसपी सुधीर कुमार और साकची थाना प्रभारी संजय कुमार ने घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. पुलिस के अनुसार, शराब पीने को दौरान विवाद होने पर मारपीट और फायरिंग की घटना घटी. मामले की जांच की जा रही है. दोनों पक्ष से दो लोग घायल हैं. उनका टीएमएच में इलाज चल रहा है.क्वार्टर पर कब्जा, होती है अड्डेबाजी
सब्जी मार्केट के पास जिस स्थल पर फायरिंग और मारपीट की घटना घटी, वहां टाटा स्टील का क्वार्टर कब्जा कर कार्यालय चलाया जाता है. जानकारी के अनुसार, उक्त क्वार्टर पर दिलीप तिवारी का कब्जा है. उसका सूद का कारोबार है. स्थानीय लोगों की मानें, तो उक्त क्वार्टर के पास दिनभर अड्डेबाजी और शाम में शराब का सेवन किया जाता है. बुधवार को भी सभी साथ में शराब का सेवन कर रहे थे. मनोज जायसवाल के खिलाफ मटका व जुआ संचालन का साकची थाना में केस दर्ज है. वह पूर्व में जेल भी जा चुका है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










