बैंक ऑफ इंडिया का ऋण समझौता दिवस 26 को

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 7:35 PM

विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया कोल्हान में अपनी सभी शाखाओं, अंचल और एफजीएमओ में 26 जुलाई को ऋण समझौता दिवस का आयोजन कर रहा है. इस अवसर पर एक मुश्त समझौता (ओटीएस) के तहत बकायेदारों के एनपीए ऋण खातों का निपटारा किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

बैंक ऑफ इंडिया कोल्हान में अपनी सभी शाखाओं, अंचल और एफजीएमओ में 26 जुलाई को ऋण समझौता दिवस का आयोजन कर रहा है. इस अवसर पर एक मुश्त समझौता (ओटीएस) के तहत बकायेदारों के एनपीए ऋण खातों का निपटारा किया जायेगा. समझौता दिवस विशेष रूप से उन एनपीए बकायेदारों के लिए आयोजित किया गया है, जो उधारकर्ता व्यवसाय, चिकित्सा स्थिति में परेशानी या किसी अन्य वास्तविक कारण के चलते समय पर अपना ऋण नहीं चुका सकें. बैंक के पास छोटे मूल्य के खातों और मध्यम आकार के खातों के निपटान के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं हैं, जिसके माध्यम से एनपीए बकायेदारों को विशेष और अच्छी छूट की सुविधा मिलेगी. बकायेदारों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola