Jamshedpur News : रामगढ़िया बिरादरी के अवतार सिंह कुंद्रा का निधन, शोक

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : रामगढ़िया बिरादरी के अवतार सिंह कुंद्रा का निधन, शोक

Jamshedpur News : रामगढ़िया सिख बिरादरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी सरदार अवतार सिंह कुंद्रा (86) का निधन हो गया. बिष्टुपुर रानीकुदर निवासी अवतार सिंह पिछले कुछ समय से हृदय रोग से ग्रसित थे.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

रामगढ़िया सिख बिरादरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी सरदार अवतार सिंह कुंद्रा (86) का निधन हो गया. बिष्टुपुर रानीकुदर निवासी अवतार सिंह पिछले कुछ समय से हृदय रोग से ग्रसित थे. उन्होंने टीएमएच में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से शहर की सिख बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गयी है. कुंद्रा इंजीनियरिंग और बीर सिंह एंड संस के संचालक, खालसा क्लब के ट्रस्टी व रामगढ़िया सभा के संस्थापक सदस्य थे.

उनके भांजे केपीएस बंसल ने बताया कि रविवार को पार्वती बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. उनके निधन पर सरदार शैलेंद्र सिंह, संता सिंह और भगवंत सिंह रूबी समेत कई गणमान्य लोगों ने गहरा दुख जताया है. समाज के अनुसार, उनका जाना सिख समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola