20 को पटमदा में आजसू का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन, सुदेश महतो कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Updated:
विज्ञापन

पटमदा में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह 20 अगस्त को होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उप-मुख्यमंत्री सह आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

पटमदा में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह 20 अगस्त को होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उप-मुख्यमंत्री सह आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को गोविंदपुर स्थित यादव भवन में आजसू पार्टी की बैठक हुई. बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, पार्टी के सभी जिला, प्रखंड, पंचायत के पदाधिकारी सहित अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी, पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी, सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे. रामचंद्र सहिस ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने में चूल्हा प्रमुखों की अहम भूमिका रहेगी.

बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार, उपाध्यक्ष संजय सिंह ,ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, अखिल भारतीय श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, जिला सचिव संतोष सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत यादव, जमशेदपुर प्रखंड का महिला अध्यक्ष संगीता देवी, जमशेदपुर प्रखंड के सचिव शंभू शरण, प्रखंड सचिव मनोज ठाकुर, उत्तम विश्वकर्मा, शैलेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola