5 दिन बाद खत्म हुई तलाश, दोमुहानी से मिला तनवीर का शव

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में तनवीर के परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक छात्र मो. तनवीर हसन, जो आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूब गए थे, का शव पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद गालूडीह बराज के पास बरामद हुआ है. एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने मिलकर यह तलाश अभियान चलाया था.

विज्ञापन

एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) के 23 वर्षीय छात्र मो. तनवीर हसन का शव डूबने के पांच दिन बाद गुरुवार को जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी से बरामद किया गया. रविवार से उसकी तलाश में एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम जुटी हुई थी. शव मिलने के बाद अभियान समाप्त कर दिया गया.

विज्ञापन


Image

आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान हुआ था हादसा

मो. तनवीर हसन रविवार को अपने दोस्तों के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

बुधवार तक नहीं मिला था कोई सुराग

बुधवार तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका था. इस दौरान गालूडीह बराज के आसपास एनडीआरएफ की टीम ने करीब पांच किलोमीटर के दायरे में नदी की गहराई, तटवर्ती इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की थी. अभियान के दौरान सुवर्णरेखा नदी से तीन अज्ञात शव भी बरामद हुए थे, लेकिन जांच और पहचान के बाद स्पष्ट हुआ कि इनमें से कोई भी शव तनवीर का नहीं है. बुधवार को भी तनवीर का पता नहीं चलने के बाद गुरुवार से उसकी तलाश में ड्रोन की मदद लेने की तैयारी की गई थी. इसके लिए ड्रोन हायर किए गए थे. पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार नदी में उसकी खोज कर रही थी.

तीन अज्ञात शव भी मिले थे

खोज अभियान के दौरान सुवर्णरेखा नदी से तीन अज्ञात शव बरामद किए गए थे. इनमें दो युवक और एक अधेड़ शामिल थे. पहचान कराने पर स्पष्ट हुआ कि इनमें से कोई भी शव तनवीर का नहीं था.


Image

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया. इस दौरान मृतक के परिजन, उनके पिता और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. तनवीर के निधन की खबर के बाद एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों और परिजनों में शोक का माहौल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola