ePaper

जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बाड़ाबांकी डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत, 1 बाल बाल बचा

Updated at : 23 Oct 2023 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बाड़ाबांकी डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत, 1 बाल बाल बचा

घटना के संबंध में रोबिन के पिता रतन जॉन ने बताया कि रविवार की शाम को रॉबिन, राइन और निशांत तीनों एक साथ फुटबॉल खेलने की बात कह कर घर से निकले थे.

विज्ञापन

निखिल सिन्हा, जमशेदपुर:

जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बाड़ाबांकी डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गयी है. जबकि तीसरा छात्र बच गया. घटना रविवार देर शाम की है. मृतकों का नाम राइन क्रूज टोप्पो(14), रोबिन साइमन जॉन (16) है. बताया जाता है कि दोनों छात्र बिरसा नगर के रहने वाले थे. इधर, पुलिस ने दोनों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

कैसे हुआ हादसा

घटना के संबंध में रोबिन के पिता रतन जॉन ने बताया कि रविवार की शाम को रॉबिन, राइन और निशांत तीनों एक साथ फुटबॉल खेलने की बात कह कर घर से निकले थे. उसके बाद तीनों घर में बिना किसी को बताए बाड़ाबंकी डैम स्कूटी से घूमने चले गए. जहां नहाने के दौरान ये हादसा हुआ. हालांकि, इस घटना में निशांत की जान बच गयी. जिसके बाद उसने दोनों के परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी. इसके बाद दोनों परिवार के लोग और एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों को ढूंढने का प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद सोमवार की सुबह डैम का फाटक बंद कर पानी कम किया गया. जिसके बाद दोनों छात्रों के शव को पानी से बाहर निकाला गया.

Also Read: जमशेदपुर में बच्चों की मौत पर कार्रवाई की तैयारी, टीएमएच को भेजा नोटिस
राइन का बर्थडे मनाने गए थे सभी दोस्त :

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को राइन का जन्मदिन था. तीनों राइन के स्कूटी से पार्टी मनाने के लिए गए थे. उसी दौरान पानी मे नहाने के दौरान घटना घटी.

एलएफएस और लोयोला स्कूल के छात्र थे दोनों :

बताया जाता है कि राइन एलएफएस टेल्को स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था. जबकि रोबि लोयोला बिस्टुपुर के क्लास 10वी का छात्र था. राइन के पिता का कुछ माह पूर्व ही देहांत हो गया है. उसकी मां किरण टाटा मेन हॉस्पिटल में नर्स है. रोबि के पिता रतन का अपना कारोबार है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola