ए डिवीजन : जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी 2-0 से जीता
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के ग्रुप-बी के एक मुकाबले में बरहा डिशोम फुटबॉल
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के ग्रुप-बी के एक मुकाबले में बरहा डिशोम फुटबॉल टीम को 2-0 से शिकस्त दी. जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी ने दूसरे मिनट में ही पंकज कुमार हांसदा की गोल की मदद से बढ़त हासिल की. 51वें मिनट में दीपक मुर्मू ने शानदार गोल करते हुए जमशेदपुर फुटबॉल एकेडमी को मुकाबले में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी. वहीं, टिनप्लेट मैदान में सिदो-कान्हू फेस्टिवल एसोसिएशन और मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया ए डिवीजन का मैच गोल रहित ड्रॉ रहा. टिनप्लेट मैदान में मंगलवार को डोबो संग्राम संघ और रसना डॉटकॉम के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे से मैच खेला जायेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए