बिट्टू कामत समेत पांच को टेल्को पुलिस ने लिया 72 घंटे तक रिमांड पर

Updated:
विज्ञापन

बिट्टू कामत समेत पांच को टेल्को पुलिस ने लिया 72 घंटे तक रिमांड पर

विज्ञापन

– सुनील सिंह हत्याकांड

जमशेदपुर.

टेल्को थानांतर्गत सीटू तालाब के पास चेसिस ठेकेदार सुनील सिंह की गोली मार कर हत्या करने के मामले में शामिल पांच अपराधियों को टेल्काे पुलिस ने पूछताछ के लिए 72 घंटे के रिमांड पर लिया है. टेल्को पुलिस ने बिट्टू कामत, राजू पाठक उर्फ ब्रजनंदन पाठक, विकास सिंह, रवि सरकार और बंगाली को रिमांड पर लिया है. पुलिस ने सुनील सिंह की हत्या करने के कारण के बारे में बिट्टू से पूरी जानकारी ली है. बिट्टू ने पुलिस को बताया कि सुनील सिंह उसकी (बिट्टू की) हत्या करने की योजना बना रहा था. इस कारण से वह (बिट्टू ने) उसकी हत्या कर दी. इससे पूर्व भी सुनील सिंह से उसका (बिट्टू से) विवाद हो गया था. इसके बाद उसके (बिट्टू के) खिलाफ सुनील सिंह ने केस दर्ज करवाया था. इसके बाद विवाद और भी बढ़ गया. पुलिस ने बिट्टू से हथियार के बारे में पूरी जानकारी ली. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील सिंह को गोली बिट्टू कामत ने ही मारी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola