बालीगुमा : ट्रांसपोर्टकर्मी से 40 हजार रुपये की छिनतई, केस दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में ट्रांसपोर्टकर्मी मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-4 निवासी मनीष मुंडा से दो बदमाशों ने 40 हजार रुपये की छिनतई कर ली.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में ट्रांसपोर्टकर्मी मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-4 निवासी मनीष मुंडा से दो बदमाशों ने 40 हजार रुपये की छिनतई कर ली. घटना 26 जून देर रात की है. इस संबंध में मनीष मुंडा ने दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत में मनीष मुंडा ने बताया है कि वह वाहन लेकर शंकोसाई रोड नंबर-5 के रास्ते बालीगुमा जा रहा था. स्पीड ब्रेकर के पास वाहन धीमा होने पर दो युवक वाहन में चढ़ गये और 40 हजार रुपये छिनतई कर फरार हो गये. पुलिस मामले को संदेहास्पद मान रही है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. ट्रासंपोर्टकर्मी की बातें संदेहास्पद प्रतीत हो रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन