युवाओं ने लगायी अंतरराष्ट्रीय छलांग, टाटा मोटर्स के 20 कौशल्या प्रशिक्षुओं को स्लोवाकिया में मिली नौकरी, अक्तूबर में भरेंगे उड़ान

Updated:
विज्ञापन

टाटा मोटर्स के 20 कौशल्या प्रशिक्षुओं को स्लोवाकिया में मिली नौकरी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के 20 स्थानीय युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी हुनर का लोहा मनवाया है. टाटा मोटर्स के 'कौशल्या' ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़े इन युवाओं को जगुआर लैंड रोवर के स्लोवाकिया प्लांट में शानदार नौकरी मिली है. वे अक्तूबर में यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के 20 स्थानीय युवाओं ने साबित कर दिखाया है कि अगर हाथ में सही हुनर हो, तो सात समंदर पार नौकरी पाना मुश्किल नहीं है. टाटा मोटर्स के 'कौशल्या' ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़े इन युवाओं को मशहूर लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर ) के स्लोवाकिया प्लांट में शानदार जॉब मिली है. जेएलआर की पुणे और स्लोवाकिया से आयी टीम ने इंटरव्यू के जरिये इन सभी का सेलेक्शन किया है.

विज्ञापन

दो चरणों में विदेश उड़ान भरेंगे युवा

इन सभी 20 युवाओं के पासपोर्ट और वीजा का काम पूरा हो चुका है. कंपनी इन्हें अक्तूबर में दो अलग-अलग ग्रुप बनाकर स्लोवाकिया भेजेगी. शहर में ट्रेनिंग लेकर सीधे किसी यूरोपीय देश में करियर शुरू करना इन युवाओं और शहर दोनों के लिए बेहद गर्व का पल है.

लोकल टैलेंट को ऐसे मिला ग्लोबल मौका

टाटा मोटर्स की एचआर और ट्रेनिंग टीम ने इस सफलता के लिए एनटीटीएफ , क्वेस कॉर्प और अरका जैन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर काम किया था. इन संस्थानों ने युवाओं को ऐसी एडवांस मशीनी और टेक्निकल ट्रेनिंग दी, जो दुनिया भर की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काम आती है. इन संस्थानों ने युवाओं को ऐसी आधुनिक तकनीकी ट्रेनिंग दी. जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के काम के लायक बन सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola