टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हादसा : कंपनी परिसर में धरना पर बैठे कांग्रेसी, कहा - अभी तक नहीं मिलने पहुंचे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में विस्तार प्रोजेक्ट के दौरान हुए हादसे से स्थिति तनावपूर्ण है. एक मजदूर की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं. कंपनी अधिकारियों के न पहुंचने पर कांग्रेस धरने पर बैठ गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में चल रहे विस्तार प्रोजेक्ट के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान बागबेड़ा के सीपी टोला निवासी संजय शर्मा (42) के रूप में की गई है. घटना के बाद से स्थानीय स्तर पर और मजदूरों के बीच आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. हालात को देखते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कंपनी परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं.

विज्ञापन


संजय शर्मा (फाइल फोटो).
संजय शर्मा (फाइल फोटो).

कंपनी अधिकारियों के नहीं पहुंचने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद अभी तक कंपनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने या वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचा है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अगुवाई में यह मांग की जा रही है कि कंपनी के उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर आएं, मजदूरों और पीड़ित परिवार से मिलें तथा सुरक्षा व्यवस्था पर स्पष्ट जवाब दें.

मुआवजे और जवाबदेही की उठी मांग

परिसर में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने मृतक संजय शर्मा के आश्रितों के लिए उचित मुआवजे की मांग पुरजोर तरीके से उठाई है. उनका कहना है कि बार-बार हो रहे ऐसे हादसों के लिए जिम्मेदार एजेंसियों और प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो सके.

सीसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे दो घायल

इस भीषण हादसे में दो अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया था. वर्तमान में दोनों घायलों का इलाज टीएमएच के क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में जारी है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. घटना के बाद से इलाके और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola