सिदगोड़ा : गणेश पूजा में फायरिंग मामले में विक्की- शुभम गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिदगोड़ा : गणेश पूजा में फायरिंग मामले में विक्की- शुभम गिरफ्तार

विज्ञापन

जमशेदपुर. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल के पास अक्षय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी और शुभम कुमार उर्फ विक्की को सिदगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने कुंडी को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है. उसके बाद पुलिस ने उसी कांड के फरार आरोपी शुभम को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फायरिंग के दौरान प्रयोग में लाया गया दो कार बरामद किया. पूछताछ करने के बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. गौरतलब है कि 10 सितंबर की देर रात गणेश पूजा पंडाल के पास कुंडी, शुभम और उसके साथियों ने अचानक से राहुल सिंह, अक्षय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. इसमें आकाश नामक एक युवक को गोली लगी. उसके बाद सभी फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola