सीआइएससीइ जोनल कराटे चैंपियनशिप में 151 हुए शामिल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 8:33 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. एसएस एकेडमी, बालीगुमा में गुरुवार को सीआइएससीइ जोनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें 23 स्कूलों के कुल 151 कराटेकार शामिल हुए.

विज्ञापन

जमशेदपुर. एसएस एकेडमी, बालीगुमा में गुरुवार को सीआइएससीइ जोनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें 23 स्कूलों के कुल 151 कराटेकार शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व रणजी प्लेयर मनोज यादव , अंतरराष्ट्रीय कराटे कोच एल नागेश्वर राव, एसएस एकेडमी के अध्यक्ष मथुरा सिंह , सचिव प्रिंस सिंह, कोषाध्यक्ष मयंक सिंह, अनीता सिंह, प्राचार्य डॉ लता मानकर उपस्थित थे. प्रतियोगिता में अंडर 17, अंडर 14 और अंडर 19 के खिलाड़ियों (बालक व बालिका) ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में हर्ष कुमार वर्मा , अंश जायसवाल, करण कुमार राय, इबजोत सिंह, आर्यन कुमार नायक, मनु राज ठाकुर, अनमोल प्रभाकर, अवजोत चटर्जी, सौम्या तिवारी का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola