ट्रेनों में लूटपाट करने वाले गिरोह के नौ सदस्य धराये
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से बिहार और यूपी के दिल्ली व हावड़ा-मुंबई मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में छिनतई अौर डकैती को अंजाम देने वाला बिहार(खगड़िया) के एक संगठित गिरोह का खुलासा आरपीएफ ने किया है. आरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना पर चांडिल-कांड्रा क्षेत्र में दो अलग-अलग घरों व अन्य स्थानों पर छापेमारी कर […]
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से बिहा��� और यूपी के दिल्ली व हावड़ा-मुंबई मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में छिनतई अौर डकैती को अंजाम देने वाला बिहार(खगड़िया) के एक संगठित गिरोह का खुलासा आरपीएफ ने किया है. आरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना पर चांडिल-कांड्रा क्षेत्र में दो अलग-अलग घरों व अन्य स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह के नौ लोगों को पकड़ा है. गिरोह के सदस्यों ने कई लूट की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है. गिरोह के सदस्य कांड्रा इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे.
आपके शहर में
गिरोह के पास से सोने व चांदी के जेवरों के अलावा कई मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. शुक्रवार तड़के तीन बजे से लगातार 12 घंटे तक चली छापेमारी में इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया. आरपीएफ को ट्रेनों में हुए कई कांडों का खुलासा होने की उम्मीद है. आरपीएफ अधिकारी पकड़े गये लोगों से अलग-अलग पूछताछ कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करने में लगे है. एक टीम बिहार के खगड़िया गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए रवाना हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए