सेवानिवृत्त एएसआइ का कोर्ट में कराया बयान

जमशेदपुर : अदालत में विचाराधीन कई केस में लंबे समय से गवाही देने नहीं आ रहे सेवानिवृत्त एएसआइ ब्रह्मदेव पाठक को कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को बागबेड़ा पुलिस उठाकर ले अदालत ले आयी. कोर्ट का नोटिस मिलने पर बागबेड़ा पुलिस शुक्रवार को सेवानिवृत्त एएसआई ब्रह्मदेव पाठक के घर पहुंची. ब्रह्मदेव पाठक ने पुलिस के […]
जमशेदपुर : अदालत में विचाराधीन कई केस में लंबे समय से गवाही देने नहीं आ रहे सेवानिवृत्त एएसआइ ब्रह्मदेव पाठक को कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को बागबेड़ा पुलिस उठाकर ले अदालत ले आयी. कोर्ट का नोटिस मिलने पर बागबेड़ा पुलिस शुक्रवार को सेवानिवृत्त एएसआई ब्रह्मदेव पाठक के घर पहुंची. ब्रह्मदेव पाठक ने पुलिस के साथ जाने से इंकार किया तो उन्हें जबरन वाहन में बैठाया गया. ब्रह्मदेव पाठक की पत्नी ने पहले तो इसका विरोध किया, लेकिन बाद में साथ चलने की पुलिस से गुजारिश की. इसके बाद बागबेड़ा पुलिस ब्रह्मदेव पाठक व उनकी पत्नी को लेकर कोर्ट पहुंची.
एडीजे सात की अदालत में दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने एएसआइ ब्रह्मदेव पाठक की गवाही करायी. गवाही के बाद पुलिस ने उन्हें बागबेड़ा स्थित घर पहुंचा दिया. ब्रह्मदेव पाठक पांच साल पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके है. कई मामले में उन्होंने कोर्ट में गवाही नहीं दी है, इससे मामले लंबित हैं.
कोर्ट द्वारा पूर्व में भी कई बार उन्हें गवाही देने के लिए नोटिस दिया गया था. बावजूद ब्रह्मदेव पाठक गवाही देने नहीं पहुंचे. एडीजे सात की अदालत ने बागबेड़ा पुलिस को नोटिस देकर सेवानिवृत्त एएसआइ ब्रह्मदेव पाठक को शुक्रवार को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




