बाल श्रम की सूचना पर कदमा पुलिस ने फ्लैट में मारा छापा, बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती सती घाट रोड गैस गोदाम के सामने स्थित नागरकोट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 4/1-4/2 पर रविवार को बाल श्रम की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने फ्लैट से एक सात साल की बच्ची को बरामद किया. फ्लैट टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट से सेवानिवृत्त मनोज महंती […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा भाटिया बस्ती सती घाट रोड गैस गोदाम के सामने स्थित नागरकोट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 4/1-4/2 पर रविवार को बाल श्रम की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने फ्लैट से एक सात साल की बच्ची को बरामद किया. फ्लैट टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट से सेवानिवृत्त मनोज महंती का है.

आपके शहर में

विज्ञापन
हालांकि जांच में पुलिस ने पाया कि बच्ची मनोज महंती के घर खेलने जाया करती है. पुलिस ने बच्ची को सोनारी चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है. वही, मनोज महंती को पूछताछ के लिए थाना बुलाया. थाना में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
मनोज मंहती के अनुसार बच्ची की मां पूर्व में उनके घर में काम करती थी, लेकिन वह कहीं चली गयी है. बच्ची घर में खेलने आती थी. उनकी नतिनी कुछ दिनों पूर्व यहां आयी है. उसी के साथ खेलने के लिए बच्ची आती थी. पुलिस के अनुसार चाइल्ड लाइन द्वारा लिखित शिकायत की गयी थी कि नागरकोट के फ्लैट में दो बच्ची से घर पर काम कराया जाता है. जांच के क्रम में एक बच्ची मिली. बच्ची खेल रही थी.
बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है. बच्ची की मां दो साल पूर्व अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है. वहीं उसके पिता गार्ड और राजमिस्त्री का काम कर घर चलाते हैं. बच्ची की मां मनोज के घर साफ सफाई का काम करती थी. इसी दौरान बच्ची मनोज से घुल मिल गयी थी. वह मनोज के घर अक्सर खेलने जाया करती थी. बच्ची दो बहनें और एक भाई है.
भाई गांव में रहता है, जबकि वह और उसकी बहन यहां पर रहते हैं. बड़ी बहन पिता के लिए खाना बनाती है और घर पर रहती है. बच्ची कदमा केपीएस हिंदी स्कूल में दूसरी कक्षा तक पढ़ी हुई है. मां के चले जाने के बाद बच्ची का स्कूल भी छूट गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola