मुखिया और वार्ड मेंबर रोकेंगे मानव तस्करी और बाल विवाह

जमशेदपुर : पंचायती राज विभाग द्वारा जिला परिषद सदस्य, मुखिया अौर समिति के सदस्य वार्ड मेंबरों को अब बाल सुरक्षा के नियम, ट्रैफिकिंग अौर बाल विवाह रोकने की जानकारी दी जायेगी तथा बाल विवाह एवं ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) रोकने में उनका सहयोग लिया जायेगा. ग्राम पंचायत स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों को शिक्षा, पर्यावरण एवं […]
जमशेदपुर : पंचायती राज विभाग द्वारा जिला परिषद सदस्य, मुखिया अौर समिति के सदस्य वार्ड मेंबरों को अब बाल सुरक्षा के नियम, ट्रैफिकिंग अौर बाल विवाह रोकने की जानकारी दी जायेगी तथा बाल विवाह एवं ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) रोकने में उनका सहयोग लिया जायेगा. ग्राम पंचायत स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों को शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वच्छता, प्रारूप प्रबंधन तथा चाइल्ड प्रोटेक्शन, ट्रैफिकिंग एवं बाल विवाह रोकने की ट्रेनिंग का शिड्यूल तैयार किया गया है. जिला परिषद सदस्यों को जिला परिषद हॉल में ट्रेनिंग दी जायेगी तथा अलग-अलग बैच में ट्रेनिंग की व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




