ePaper

सरायकेला सदर में नहीं हुआ एक्स-रे, एमजीएम पहुंचने तक सड़ गया शव

Updated at : 29 Dec 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला सदर में नहीं हुआ एक्स-रे, एमजीएम पहुंचने तक सड़ गया शव

जमशेदपुर : सरायकेला के सहदेव लोहार (19) की हजारीबाग में हुई मौत की जांच के क्रम में शव के पोस्टमार्टम को लेकर भी लापरवाही बरती गयी. हजारीबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 दिसंबर को सहदेव को घायल पाया गया था. उसे लेकर 26 दिसंबर को परिजन सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने उसे […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सरायकेला के सहदेव लोहार (19) की हजारीबाग में हुई मौत की जांच के क्रम में शव के पोस्टमार्टम को लेकर भी लापरवाही बरती गयी. हजारीबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 दिसंबर को सहदेव को घायल पाया गया था. उसे लेकर 26 दिसंबर को परिजन सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

परिवार के लोगों ने सहदेव की हत्या की आशंका जतायी. पुलिस ने तब शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का निर्णय लिया. सिविल सर्जन ने मेडिकल बोर्ड गठित किया. डॉक्टरों ने बताया कि सहदेव की उम्र परिवार वाले 18-19 साल बता रहे है जबकि उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष है.
डॉक्टरों ने उम्र प्रमाण के लिए एक्स-रे कराने की बात कही. सदर अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा नहीं थी. उपाधीक्षक ने सिविल सर्जन के माध्यम शव का पोस्टमार्टम एमजीएम अस्पताल से कराने को पत्र लिखा. शनिवार को शव एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया. इस दौरान सहदेव के मरे चार दिन हो गये.
शव से दुर्गंध निकलने लगी थी. शव में कीड़े लगने लगे थे. सरायकेला पुलिस ने इस मामले में ग्लेज इंडिया के लोगों से शुक्रवार को थाने में बुला कर पूछताछ की है. मालूम हो कि परिजनों ने कंपनी के अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगा कर केस दर्ज कराया है. सहदेव की मौत 25 दिसंबर को हुई. उसी दिन उसका जन्मदिन था.
वह तीन भाई, चार बहनों में सबसे छोटो था. ये था मामला : हजारीबाग जिला के रसोलिगंज में ग्लेज इंडिया ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत सरायकेला टिमुनिया के युवक सहदेव लोहार की मौत 25 दिसंबर को हो गयी थी. वहीं उसके साथ कमरे में सोय अन्य पांच युवक बेहोश हो गये थे. बेहोश सभी युवकों की अब भी तबीयत खराब है.
उन्हें आदित्यपुर के एक नर्सिंग होम में एडमिट किया गया है. 25 की रात सभी छह युवकों की तबीयत बिगड़ने पर कंपनी के कर्मचारी हजारीबाग के स्थानीय अस्पताल में सभी को ले गये. डॉक्टरों ने बताया कि सहदेव की मौत हो चुकी है. लेकिन यहां से उसे यह कहकर सरायकेला लाया गया कि वहीं बेहतर इलाज होगा.
25 की रात चलकर दूसरे दिन 26 दिसंबर की सुबह सभी सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने सहदेव को मृत घोषित कर दिया था. अन्य पांच युवक बिजू लोहार, संजीव महतो, प्रकाश लोहार, प्रकाश महतो, लक्ष्मण हेंब्रम को एमजीएम अस्पताल रेफर किया. हालांकि सभी युवकों के परिजनों ने आदित्यपुर स्थित नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराया है.
मृतक के परिजनों ने हजारीबाग स्थित ग्लेज ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया मामला
25 दिसंबर को ही था जन्मदिन,एमजीएम अस्पताल में आज कराया गया पोस्टमार्टम
मेडिकल बोर्ड का किया गया था गठन
मृतक सहदेव लोहार के पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सिविल सर्जन द्वारा मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ परमेश्वर लाल की अध्यक्षता में गठित चिकित्सकों की टीम में डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ शाहिद अनवर व डॉ अनिर्वण महतो को रखा गया था. मृतक के उम्र को लेकर हुई शंका के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola