बोधगया में होटलों की जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

बोधगया : बोधगया में होटलों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है. बौद्ध धर्मगुरु दलाई लाम के आगमन से पहले बोधगया की सुरक्षा-व्यवस्था को चुस्त करने की पहल के तहत शनिवार से महाबोधि मंदिर के आसपास की होटलों व गेस्ट हाउसों की जांच शुरू की गयी. इसमें होटलों के गेस्ट रजिस्टर की जांच-पड़ताल की गयी […]

विज्ञापन

बोधगया : बोधगया में होटलों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है. बौद्ध धर्मगुरु दलाई लाम के आगमन से पहले बोधगया की सुरक्षा-व्यवस्था को चुस्त करने की पहल के तहत शनिवार से महाबोधि मंदिर के आसपास की होटलों व गेस्ट हाउसों की जांच शुरू की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसमें होटलों के गेस्ट रजिस्टर की जांच-पड़ताल की गयी व होटलों में लगे सीसी कैमरों की पड़ताल की गयी. साथ ही, किसी भी गेस्ट के ठहरने के बाद संबंधित होटलों द्वारा विदेशी शाखा को सी-फॉर्म भेजा गया कि नहीं, इसकी भी खोज-खबर ली गयी.
बोधगया थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल शुरू की गयी है. आगे भी जारी रहेगा. इसके साथ ही, महाबोधि मंदिर क्षेत्र व कालचक्र मैदान के आसपास के इलाकों में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.
इस टीम में शामिल पुलिसकर्मी व अन्य विभिन्न तरह की गतिविधियों पर नजर बनाये रखेंगे व शक के दायरे में आने वालों से पूछताछ भी की जा सकती है. बोधगया के इंट्री वाले सभी रास्तों पर पेट्रोलिंग के साथ ही गाड़ियों की जांच-पड़ताल भी शुरू की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों से भी निगाह रखी जा रही है और सुरक्षा के अन्य पहलुओं पर भी काम जारी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola