दुकानदार ने नाबालिग से की छेड़खानी, पिटायी कर पुलिस को सौंपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2019 3:10 AM
जमशेदपुर : टेल्को के जेम्को चौक स्थित एक राशन दुकान में नाबालिग से छेड़खानी करने पर बस्तीवासियों ने दुकानदार शंकर कुमार की पिटायी कर दी. इस दौरान लोगों ने दुकान में भी तोड़फोड़ किया. सूचना मिलने पर टेल्को पुलिस पहुंची और दुकानदार को पकड़ थाने ले गयी. जानकारी के अनुसार जेम्को मछुवा बस्ती की 14 […]
जमशेदपुर : टेल्को के जेम्को चौक स्थित एक राशन दुकान में नाबालिग से छेड़खानी करने पर बस्तीवासियों ने दुकानदार शंकर कुमार की पिटायी कर दी. इस दौरान लोगों ने दुकान में भी तोड़फोड़ किया. सूचना मिलने पर टेल्को पुलिस पहुंची और दुकानदार को पकड़ थाने ले गयी. जानकारी के अनुसार जेम्को मछुवा बस्ती की 14 वर्षीय बच्ची राशन दुकान में सामान लेने गयी थी.
इस दौरान दुकानदार ने बच्ची के साथ छेड़खानी की. बच्ची ने इसकी सूचना घरवालों को दी, जिसके बाद बस्तीवासी आक्रोशित हो गये. इस संबंध में पीड़िता ने टेल्को थाने में आरोपी दुकानदार के खिलाफ लिखित शिकायत की है. इधर, दुकानदार ने बच्ची द्वारा गलत आरोप लगाने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










