मतदान के बाद भी नहीं बदला रुटीन, मिलते-जुलते रहे देवेंद्र

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मतदान के दूसरे दिन भी जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह की रूटीन पूर्व की भांति ही रही. रविवार की सुबह अपने घर पर रहे. कुछ लाेग मिलने आये थे, उनके साथ चाय पी. इसके बाद कुछ समय साेशल साइट पर बिताया. उन्होंने बताया कि चुनाव के दाैरानसिर्फ कॉल करने आैर रिसीव […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मतदान के दूसरे दिन भी जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह की रूटीन पूर्व की भांति ही रही. रविवार की सुबह अपने घर पर रहे. कुछ लाेग मिलने आये थे, उनके साथ चाय पी. इसके बाद कुछ समय साेशल साइट पर बिताया. उन्होंने बताया कि चुनाव के दाैरानसिर्फ कॉल करने आैर रिसीव करने के लिए ही माेबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
वाट्सअप पर आये संदेश भी उन्हाेंने रविवार काे ही देखे. दिन के 12 बजे काे-अॉपरेटिव कॉलेज पहुंचे. इवीएम जिस कमरे में रखे गये, वहां सीलिंग प्राेसेस में शामिल हुए. वहां से आजादनगर 14 नंबर गये, जहां पार्टी कार्यकर्ताआें के साथ वाेटिंग चर्चा की. वहां से पारडीह गये और कार्यकर्ताआें से मिले.
शाम पांच बजे डिमना चाैक पहुंचे. वहां से मानगाे महाराज के आवास पर बैठक कर चाय पर चर्चा की. देवेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों से मिलना-जुलना जारी है. चुनावी कार्यक्रम है नहीं इसलिए आराम से एक जगह से दूसरे जगह जा रहे हैं. शाम काे साकची जेल चाैक आैर उसके बाद बिष्टुपुर पुराने साथियाें के साथ बैठकर चाय पी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola