जमशेदपुर पश्चिमी : 2014 की तुलना में 5.24 प्रतिशत कम हुआ मतदान
Updated at : 08 Dec 2019 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में 54.41 प्रतिशत मतदान हुआ. जमशेदपुर पूर्वी की तरह यह विधानसभा भी शहरी क्षेत्र में ही आती है. इसका असर भी यहां देखने काे मिला. आजादनगर, शंकाेसाई आैर साेनारी स्लम एरिया के बूथाें में मतदाताआें की कतार देखने काे मिली, जबकि अन्य किसी भी मतदान केंद्र में महज पांच मिनट […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में 54.41 प्रतिशत मतदान हुआ. जमशेदपुर पूर्वी की तरह यह विधानसभा भी शहरी क्षेत्र में ही आती है. इसका असर भी यहां देखने काे मिला. आजादनगर, शंकाेसाई आैर साेनारी स्लम एरिया के बूथाें में मतदाताआें की कतार देखने काे मिली, जबकि अन्य किसी भी मतदान केंद्र में महज पांच मिनट में मतदाता अपने मतदान का प्रयाेग कर निकल आ रहे थे.
2014 के चुनाव में पश्चिम में 59.65 प्रतिशत मतदान हुआ था था, जबकि 2019 में 5.24 प्रतिशत कम मतदान हुआ. इस सीट पर कांग्रेस से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा के देवेंद्र सिंह, एआइएमआइएम के रियाज शरीफ, आजसू पार्टी से ब्रजेश सिंह मुन्ना, आप से शंभू चाैधरी समेत 20 अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.
मतदाताआें काे लुभाने के लिए जमशेदपुर पश्चिम में 32 से अधिक मॉडल बूथ बनाये गये थे. बावजूद मतदाताओं ने काेई रुचि नहीं दिखायी. पिछली बार से भी कम मतदान इस बार हुआ. एआइएमआइएम आैर कांग्रेस समर्थकाें में कई जगह झड़प हुई.
शुक्रवार देर रात एआइएमआइ प्रत्याशी के प्रतिनिधि खालिद इकबाल का माेबाइल कांग्रेस के कथित समर्थकाें द्वारा छीन लिया गया था. इसके बाद उस माेबाइल से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कई मैसेज जारी किये गये. सुबह उक्त माेबाइल उसे लाैटा दिया गया. एआइएमआइएम प्रत्याशी रियाज शरीफ ने कहा कि खालिद इकबाल ने काेई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है.
वोटिंग ट्रेंड
9 बजे 11.09 %
11 बजे 20.03 %
1 बजे 33.00 %
5 बजे 54.41%
2014 मतदान %59.65
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




